scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतउद्योगपति अनिल अग्रवाल के बेटे का अमेरिका में निधन

उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बेटे का अमेरिका में निधन

Text Size:

(अर्थ 74 के दूसरे पैरे में आवश्यक संशोधन के साथ)

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।

अग्निवेश वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के निदेशक मंडल में शामिल थे। वह अमेरिका में स्कींग के दौरान घायल हो गए थे और उपचार के बीच दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

अनिल अग्रवाल के दो बच्चों में दिवंगत पुत्र अग्निवेश के अलावा पुत्री प्रिया शामिल हैं। प्रिया वेदांता के निदेशक मंडल में हैं और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं।

भाषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments