नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) दूरसंचार बुनियादी ढांचा कंपनी इंडस टावर्स ने प्रचुर साह को कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन जनवरी, 2023 से प्रभावी है।
जुलाई में बिमल दयाल के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था।
इंडस टावर्स के एमडी और सीईओ के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले साह ने वेदांता, केयर्न के तेल और गैस प्रभाग की अगुवाई की थी।
वेदांता में उन्होंने मात्रा, लागत, विकास परियोजनाओं आदि पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ संगठनात्मक विकास के अगले चरण का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साह ने कहा, ‘‘चूंकि भारत 5-जी युग में प्रवेश कर रहा है, इंडस टावर्स मोबाइल परिचालकों सहित विभिन्न अंशधारकों के साथ साझेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए खड़ी है।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
