scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआठ प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है भारत का इस्पात उद्योग : सेल निदेशक

आठ प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है भारत का इस्पात उद्योग : सेल निदेशक

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) एक और जहां वैश्विक स्तर पर और चीन के इस्पात बाजार में गिरावट देखी जा रही है, वहीं भारत का इस्पात उद्योग लगभग आठ प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर बनाए हुए है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘एडवांस्ड रोलिंग टेक्नोलॉजी’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईएमएमएस 2026) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सेल के निदेशक (वित्त) एवं निदेशक (वाणिज्यिक – अतिरिक्त प्रभार) ए के पांडा ने कहा कि देश में इस्पात उत्पादन की क्षमता तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने अनुमान जताया कि अगले तीन-चार वर्षों में यह क्षमता 15 करोड़ टन प्रति वर्ष से बढ़कर 30 करोड़ टन हो जाएगी। पांडा ने कहा कि सेल समेत देश की सभी बड़ी इस्पात कंपनियां विस्तार योजनाओं पर बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम) दिल्ली चैप्टर द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में आईजीएम दिल्ली के चेयरमैन मनोरंजन राम ने उद्योग की चुनौतियों को दूर करने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) और सौर ऊर्जा जैसी नई प्रौद्योगिकी के उपयोग को अनिवार्य बताया।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments