scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 750 अरब डॉलर के पार होगा: गोयल

देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 750 अरब डॉलर के पार होगा: गोयल

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात चालू वित्त वर्ष (2022-23) में 750 अरब डॉलर को पार करने की राह पर है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देशों के साथ रुपये में व्यापार को बढ़ाने को लेकर चर्चा जारी है।

गोयल ने कहा कि पिछले साल देश का निर्यात 676 अरब डॉलर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

उन्होंने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) साझेदारी शिखर सम्मेलन में कहा, ”हम 2022-23 में 750 अरब डॉलर के सामान और सेवाओं के निर्यात के लक्ष्य को पार करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं… हम कई देशों के साथ रुपये के व्यापार का विस्तार कर रहे हैं। इनमें से कई मामले में बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।’’

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान भारत का वस्तु निर्यात बढ़कर 369.25 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल की समान अवधि में 340.28 अरब डॉलर रहा था। वहीं 10 महीने की अवधि के दौरान सेवाओं का निर्यात 272 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments