scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र को 2010 से 80 अरब डॉलर का संस्थागत निवेश मिला : रिपोर्ट

भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र को 2010 से 80 अरब डॉलर का संस्थागत निवेश मिला : रिपोर्ट

Text Size:

सिंगापुर, 11 सितंबर (भाषा) भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र ने पिछले 15 साल में लगभग 80 अरब अमेरिकी डॉलर का संस्थागत निवेश हासिल किया है, जिसमें विदेशी निवेशकों का योगदान 57 प्रतिशत है। क्रेडाई और कोलियर्स की एक संयुक्त रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्था क्रेडाई और रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को ‘इंडियन रियल एस्टेट: फॉस्टरिंग इक्विटी एंड फ्यूलिंग इकॉनमिक ग्रोथ’ शीर्षक वाली एक संयुक्त रिपोर्ट जारी की।

क्रेडाई (द कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) यहां अपना वार्षिक कार्यक्रम ‘क्रेडाई नैटकॉन’ आयोजित कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘पिछले 15 वर्षों में भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस दौरान निवेश प्रवाह लगभग 80 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जिसमें विदेशी निवेशकों का मजबूत योगदान (57 प्रतिशत हिस्सा) रहा है।’’

क्रेडाई और कोलियर्स ने कहा कि कोविड महामारी के बाद घरेलू पूंजी की हिस्सेदारी भी बढ़ी है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments