scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से विनिर्माण, आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी को मजबूती मिलेगी: एक्मा

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से विनिर्माण, आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी को मजबूती मिलेगी: एक्मा

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता ढांचा दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार, विनिर्माण सहयोग और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एक्मा) ने शनिवार को यह बात कही।

इस समझौते का स्वागत करते हुए उद्योग निकाय ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा की गई घोषणाएं द्विपक्षीय विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी को मजबूत करने के स्पष्ट इरादे का संकेत देती हैं।

एक्मा के अध्यक्ष विक्रमपति सिंघानिया ने एक बयान में कहा, ”वाहन कलपुर्जा के लिए तरजीही शुल्क दर कोटा की प्रतिबद्धता, चुनिंदा कच्चे माल पर धारा 232 के शुल्क को हटाना और प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत शुल्क युक्तिकरण का रास्ता वास्तव में उद्योग के लिए सकारात्मक कदम हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इन उपायों से निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी, प्रौद्योगिकी सहयोग मजबूत होगा और लचीली वैश्विक वाहन आपूर्ति श्रृंखलाओं में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की भूमिका मजबूत होगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments