scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअंतरिम व्यापार करार पर भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों की बैठक की तारीख नए सिरे से तय होगी:सूत्र

अंतरिम व्यापार करार पर भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों की बैठक की तारीख नए सिरे से तय होगी:सूत्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते के बिंदुओं को अंतिम रूप देने को वाशिंगटन में अपने मुख्य वार्ताकारों की प्रस्तावित बैठक को नए सिरे से तय करने का फैसला किया है। एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

भारतीय दल 23 फरवरी से तीन दिन की बैठक शुरू करने वाला था।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका व्यापार करार के लिए भारतीय वार्ताकारों की अमेरिका यात्रा के संदर्भ में दोनों पक्षों का मानना है कि अब यह बैठक तब होनी चाहिए जबकि दोनों पक्ष ताजा घटनाक्रमों और उसके प्रभाव का आकलन कर लें। इसके लिए दोनों पक्षों को समय चाहिए। अब इस बैठक की तारीख दोनों पक्षों की सुविधा के हिसाब से नए सिरे से तय की जाएगी।’’

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पहले के बड़े शुल्क के खिलाफ अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण हो जाता है। ट्रंप ने शुक्रवार को भारत समेत सभी देशों पर 24 फरवरी से 150 दिन के लिए 10 प्रतिशत शुल्क लगाया था। हालांकि, शनिवार को उन्होंने शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments