scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता अगले महीने से हो सकता है लागू: वाणिज्य सचिव

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता अगले महीने से हो सकता है लागू: वाणिज्य सचिव

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच पिछले साल जुलाई में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मई से लागू हो सकता है।

भारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात बिना किसी शुल्क के ब्रिटिश बाजार में प्रवेश करेगा। दूसरी तरफ, कारों और व्हिस्की जैसे ब्रिटिश उत्पादों पर भारत में शुल्क कम किया जाएगा।

अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”हमें उम्मीद है कि ब्रिटेन से संबंधित मुक्त व्यापार समझौता मई में किसी समय लागू हो जाएगा। हमने अभी तारीख तय नहीं की है क्योंकि उनकी (ब्रिटेन) तरफ से भी कुछ चर्चाएं चल रही हैं।”

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि ओमान के साथ एफटीए एक जून तक लागू हो जाएगा।

भारत और ओमान ने पिछले साल दिसंबर में एक एफटीए पर हस्ताक्षर किए थे। यह समझौता ओमान में कपड़ा, कृषि और चमड़े के सामान सहित भारत के 98 प्रतिशत निर्यात के लिए शुल्क-मुक्त पहुंच प्रदान करेगा।

दूसरी ओर भारत खजूर, संगमरमर और पेट्रोकेमिकल वस्तुओं जैसे ओमानी उत्पादों पर शुल्क कम करेगा।

वाणिज्य सचिव ने कहा, ”हमें न्यूजीलैंड के साथ भी एफटीए पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।” दोनों देशों ने पिछले साल 22 दिसंबर को व्यापार सौदे के लिए बातचीत पूरी होने की घोषणा की थी।

अग्रवाल ने कहा कि भारत-ईयू एफटीए पर भी इस वर्ष के भीतर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। कनाडा के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर सचिव ने कहा कि अगले दौर की बातचीत मई में यहां आयोजित की जाएगी।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments