नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले साल जुलाई में हस्ताक्षरित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले 30 से 45 दिन में लागू हो सकता है।
गोयल ने पिछले महीने कैमरून में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के मौके पर ब्रिटेन के व्यापार और व्यवसाय मंत्री पीटर काइल के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की थी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ब्रिटेन भी इस बात से बहुत खुश है कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता संसद के दोनों सदनों में कितनी तेजी से पारित हुआ… और हम अगले 30 से 45 दिन में समझौते के लागू होने की संभावना देख रहे हैं।’’
भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई, 2025 को व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात ‘शून्य’ शुल्क पर ब्रिटिश बाजार में प्रवेश करेंगे, जबकि भारत में कारों और व्हिस्की जैसे ब्रिटिश उत्पादों पर शुल्क कम किया जाएगा।
भाषा अजय पाण्डेय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
