scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत 28-31 अक्टूबर तक एशिया प्रशांत विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत 28-31 अक्टूबर तक एशिया प्रशांत विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं की बैठक की करेगा मेजबानी

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) भारत पहली बार राष्ट्रीय राजधानी में 28-31 अक्टूबर तक एशिया प्रशांत क्षेत्र के विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं की बैठक की मेजबानी करेगा।

नागर विमानन मंत्रालय की ओर से विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) चार दिवसीय एशिया प्रशांत दुर्घटना जांच समूह (एपीएसी-एआईजी) बैठक की मेजबानी करेगा।

एएआईबी के महानिदेशक जी. वी. जी. युगंधर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ यह पहली बार होगा कि भारत एपीएसी-एआईजी बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें एशिया प्रशांत देशों के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के साथ-साथ आईसीएओ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।’’

इस 28 से 31 अक्टूबर तक होने वाली बैठक में एशिया प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों के 60 प्रतिनिधियों सहित लगभग 90 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक का उद्घाटन 28 अक्टूबर को नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू करेंगे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments