scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत में बनी 'जिम्नी फाइव-डोर' जापान में पहली बार आई

भारत में बनी ‘जिम्नी फाइव-डोर’ जापान में पहली बार आई

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में बने ‘जिम्नी फाइव-डोर’ मॉडल की जापानी बाजार में बिक्री शुरू की गई है।

विशेष रूप से मारुति सुजुकी के गुरुग्राम स्थित संयंत्र में बने इस एसयूवी को बृहस्पतिवार को जापान में पेश किया गया।

जिम्नी फाइव-डोर मॉडल वित्त वर्ष 2024-25 में फ्रोंक्स के बाद सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के घरेलू बाजार में पेश किया जाने वाला दूसरा एसयूवी बन गया है।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने एक बयान में कहा, ”भारत में बनी जिम्नी 5-डोर को जापान में पेश किए जाने से हमारी वैश्विक स्तर की विनिर्माण क्षमता का पता चलता है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी का चालू वित्त वर्ष में जापान को निर्यात किया जाने वाला यह दूसरा मॉडल है। इससे पहले अगस्त 2024 में फ्रोंक्स को जापान में पेश किया गया था।

उन्होंने कहा, ”मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे बाजारों में इसकी शानदार सफलता के बाद, हमें भरोसा है कि यह जापान में ग्राहकों को पसंद आएगी। जिम्नी का निर्यात ‘मेक-इन-इंडिया’ के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

मारुति सुजुकी ने कहा कि जिम्नी का तीन दरवाजे वाला संस्करण जापानी बाजार में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है और पांच दरवाजे वाला संस्करण इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments