scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत इस्पात निर्यात के लिए नए बाजारों की तलाश में, पश्चिम एशियाई देशों पर नजर

भारत इस्पात निर्यात के लिए नए बाजारों की तलाश में, पश्चिम एशियाई देशों पर नजर

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) भारत पश्चिम एशिया और विभिन्न एशियाई देशों में इस्पात निर्यात के लिए नए बाजारों की तलाश कर रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अगले छह महीनों में भारतीय कंपनियों के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘…मुख्य रूप से हमारा निर्यात यूरोप पर केंद्रित था, लेकिन हम (सरकार) निर्यात में विविधता लाने की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया और एशिया के कई देशों के साथ सरकार-से-सरकार (जी-टू-जी) के स्तर पर बातचीत जारी है। विभिन्न स्तरों पर वार्ता जारी है और अगले छह मरह में इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम देशों के साथ समझौता ज्ञापनों पर काम कर रहे हैं, ताकि इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जा सके। उदाहरण के लिए, पश्चिम एशिया एक नया बाजार क्षेत्र है जहां बुनियादी ढांचे का बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है।’’

भाषा सुमित अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments