नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) आईसीएओ के समन्वित सत्यापन मिशन (आईसीवीएम) के तहत विमानन सुरक्षा निरीक्षण रैंकिंग में भारत की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भारत इस रैंकिंग में 112वें स्थान से छलांग लगाकर 55वें स्थान पर पहुंच गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
‘यूनिवर्सल सेफ्टी ओवरसाइट प्रोग्राम’ (यूएसओएपी) सतत निगरानी दृष्टिकोण के अंतर्गत भारत में आईसीवीएम 9-12 नवंबर, 2022 को चलाया गया था।
डीजीसीए ने शुक्रवार को बयान में कहा, “अंतिम रिपोर्ट आने के बाद भारत की सुरक्षा निरीक्षण क्षमता रैंकिंग 112 से उल्लेखनीय सुधार के साथ 55वें स्थान पर आ गई है। गौर करने वाली बात है कि यह रैंकिंग आईसीएओ द्वारा किए गए विभिन्न ऑडिट के परिणामों पर निर्भर है।”
अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशों में यह ऑडिट करता है।
भाषा अनुराग अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
