scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत बना ब्रिटेन का सबसे बड़ा स्कॉच व्हिस्की बाजार

भारत बना ब्रिटेन का सबसे बड़ा स्कॉच व्हिस्की बाजार

Text Size:

लंदन, 11 फरवरी (भाषा) भारत फ्रांस को पछाड़ते हुए ब्रिटेन की स्कॉच व्हिस्की का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। भारत का वर्ष 2022 में ब्रिटेन से स्कॉच व्हिस्की का आयात 60 प्रतिशत बढ़ गया।

स्कॉटलैंड के प्रमुख उद्योग निकाय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। स्कॉच व्हिस्की एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने पिछले साल स्कॉच व्हिस्की की 700 मिलीलीटर वाली 21.9 करोड़ बोतलों का आयात किया, जबकि फ्रांस ने 20.5 करोड़ बोतलों का आयात किया था।

इससे पता चलता है कि भारतीय स्कॉच बाजार ने पिछले दशक में 200 फीसदी से ज्यादा वृद्धि की है। इसके साथ ही स्कॉच व्हिस्की के आयात के मामले में भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है।

एसोसिएशन ने कहा, “दोहरे अंक में वृद्धि के बावजूद स्कॉच व्हिस्की की भारत के पूरे व्हिस्की बाजार में सिर्फ दो प्रतिशत हिस्सेदारी ही है।”

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments