scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत और रूस ने दिल्ली में उच्चस्तरीय अंतर-एजेंसी परामर्श किया

भारत और रूस ने दिल्ली में उच्चस्तरीय अंतर-एजेंसी परामर्श किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) भारत और रूस ने समुद्री सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए सोमवार को नई दिल्ली में उच्चस्तरीय अंतर-एजेंसी परामर्श किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि परामर्श का नेतृत्व केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और रूसी संघ के राष्ट्रपति के सहयोगी और रूस के समुद्री बोर्ड के चेयरमैन निकोलाई पात्रुशेव ने किया।

बैठक में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ समुद्री सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा के लिए एकत्रित हुए।

बयान के अनुसार, चर्चाओं में भारत और रूस के बीच गहन एवं स्थायी विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की गई, जो पारस्परिक विश्वास, सम्मान और दीर्घकालिक आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग के लिए साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments