scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआयकर विभाग की तमिलनाडु में दो समूहों पर छापेमारी, 500 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया

आयकर विभाग की तमिलनाडु में दो समूहों पर छापेमारी, 500 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) आयकर विभाग ने तमिलनाडु में दो समूहों पर हाल में छापेमारी के बाद 500 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने छह जुलाई को चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै में रियल एस्टेट विज्ञापन और सिविल ठेकों से जुड़े दो समूहों के 40 परिसरों में छापेमारी की थी।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि ये दोनों समूह पिछले कुछ वर्षों में अपने बही-खातों में फर्जी खरीद और खर्च का दावा करके अपनी कर योग्य आय को ‘कम’ कर रहे हैं।

सीबीडीटी ने कहा कि एक समूह बिना खरीदारी किये भुगतान कर रहा था, जिसे बाद में नकद के रूप में वापस ले लेता था।

बयान के अनुसार, दोनों समूहों की अघोषित आय 500 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments