scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआयकर विभाग ने मैरिको समूह के खिलाफ ‘सर्वेक्षेण’ अभियान शुरू किया

आयकर विभाग ने मैरिको समूह के खिलाफ ‘सर्वेक्षेण’ अभियान शुरू किया

Text Size:

मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) आयकर विभाग ने बुधवार को कर चोरी के आरोप में मैरिको समूह के विभिन्न व्यावसायिक परिसरों में सर्वेक्षण अभियान चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई विभाग की मुंबई जांच शाखा द्वारा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कर विभाग की टीमें कर चोरी की जांच के तहत कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर रही हैं।

आयकर कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए कंपनी से तुरंत संपर्क नहीं किया जा सका।

मैरिको वैश्विक सौंदर्य और स्वास्थ्य श्रेणियों में काम करने वाली भारत की अग्रणी उपभोक्ता उत्पाद कंपनियों में से एक है।

कंपनी के बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान इसने भारत और एशिया व अफ्रीका के चुनिंदा बाजारों में बेचे गए अपने उत्पादों के माध्यम से 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर का कारोबार दर्ज किया।

सर्वेक्षण अभियान के तहत, कर विभाग जांच के दायरे में आई इकाई के व्यावसायिक परिसरों का औचक निरीक्षण करता है।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments