scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआय, लाभ के आंकड़े भारत में संचालन के अनुरूप नहीं: बीबीसी के बारे में सीबीडीटी ने कहा

आय, लाभ के आंकड़े भारत में संचालन के अनुरूप नहीं: बीबीसी के बारे में सीबीडीटी ने कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) बीबीसी समूह की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिखाई गई आय और लाभ के आंकड़े भारत में उनके परिचालन के अनुरूप नहीं है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह बात कही गई।

यह बयान आयकर अधिकारियों की तरफ से ब्रिटिश मीडिया इकाई के खिलाफ तीन दिन तक चले सर्वेक्षण के एक दिन बाद आया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मीडिया संगठन का नाम लिए बिना बयान में कहा कि आयकर दलों ने कर्मचारियों के बयान, डिजिटल सबूत और दस्तावेजों के रूप में महत्वपूर्ण सबूतों का पता लगाया है।

अधिकारियों ने कहा कि यह बयान ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) से संबंधित है।

बयान के मुताबिक सर्वेक्षण के दौरान कई विसंगतियां पाई गईं। सर्वेक्षण 14 फरवरी को दिल्ली और मुंबई स्थित बीबीसी कार्यालयों में शुरू किया गया था और बृहस्पतिवार की रात लगभग 60 घंटों के बाद समाप्त हो गया।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments