scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतन्यायालय ने घर खरीदारों को राहत देते हुए उदयपुर स्थित परियोजना के 213 फ्लैट की कुर्की रोकी

न्यायालय ने घर खरीदारों को राहत देते हुए उदयपुर स्थित परियोजना के 213 फ्लैट की कुर्की रोकी

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) उदयपुर स्थित प्रोजेक्ट रॉयल राजविलास (आरआरवी) के 200 से अधिक घर खरीदारों को राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा इनकी कुर्की रोक दी है।

इसके अलावा शीर्ष अदालत ने दिवाला समाधान प्रक्रिया को लेकर जांच एजेंसी की चुनौती को भी बंद कर दिया है।

शीर्ष अदालत ने 200 से अधिक घर खरीदारों को राहत दिलाने में ईडी के प्रयासों की भी सराहना की, जिनके घर पिछले 12 वर्षों से अटके हुए थे। हालांकि, 11 फ्लैटों के संबंध में न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि उनकी अनंतिम कुर्की जारी रहेगी। इन्हें खरीदने में अपराध की आय के इस्तेमाल का संदेह है।

भाषा अजय पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments