scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपीली मटर के आयात पर एक नवंबर से 30 प्रतिशत शुल्क लगेगा

पीली मटर के आयात पर एक नवंबर से 30 प्रतिशत शुल्क लगेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) सरकार ने पीली मटर के आयात पर एक नवंबर से 30 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है।

हालांकि, 31 अक्टूबर या उससे पहले के बिल वाली खेप को अभी भी शून्य शुल्क के साथ आयात किया जाएगा।

एक अधिसूचना में, राजस्व विभाग ने कहा कि यदि बिल ऑफ लैडिंग एक नवंबर, 2025 को या उसके बाद जारी किया जाता है, तो पीली मटर के आयात पर 10 प्रतिशत मानक दर और 20 प्रतिशत कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (एआईडीसी) लगेगा।

सरकार ने मई में मार्च, 2026 तक पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments