scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईएलएंडएफएस रोडस्टार इनविट में बाकी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

आईएलएंडएफएस रोडस्टार इनविट में बाकी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) कर्ज में डूबी इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) ने देनदारियों को कम करने के लिए रोडस्टार इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) में अपनी पूरी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।

आईएलएंडएफएस ने रोडस्टार इनविट में अपनी 15.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए संभावित खरीदारों की तलाश हेतु एक्सिस बैंक को नियुक्त किया है।

आईएलएंडएफएस समूह के एक प्रवक्ता ने कहा, ”रोडस्टार इनविट में आईएलएंडएफएस की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री समूह की समाधान पहल और स्वीकृत रूपरेखा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम समय आने पर इस दिशा में कदम उठाएंगे, जिसमें सलाहकारों और मध्यस्थों की नियुक्ति भी शामिल है।”

रोडस्टार इंफ्रा द्वारा प्रायोजित रोडस्टार इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट की स्थापना भारत में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के स्वामित्व, संचालन और निवेश के लिए की गई थी।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments