scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईआईएफटी ने सरकारी अधिकारियों के लिए व्यापार वार्ता पर एक कार्यक्रम शुरू किया

आईआईएफटी ने सरकारी अधिकारियों के लिए व्यापार वार्ता पर एक कार्यक्रम शुरू किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने सोमवार को कहा कि उसने सरकारी अधिकारियों के लिए व्यापार वार्ता पर एक कार्यक्रम शुरू किया है।

यह कार्यक्रम सरकारी अधिकारियों के वार्ता कौशल को मजबूत करने और भारत की वैश्विक व्यापार भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।

मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की बढ़ती संख्या के साथ ही इनसे संबंधित वार्ता कौशल महत्वपूर्ण हो गए हैं। गौरतलब है कि इन वार्ताओं में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होते हैं।

भारत अमेरिका, ओमान, न्यूजीलैंड, चिली, पेरू और यूरोपीय संघ (ईयू) सहित कई देशों के साथ कई समझौतों पर बातचीत कर रहा है।

आईआईएफटी के कुलपति राकेश मोहन जोशी ने कहा कि संस्थान द्विपक्षीय व्यापार और एफटीए पर 30 विशेष मामलों के अध्ययन (केस स्टडी) भी विकसित कर रहा है।

कार्यक्रम निदेशक रोहित मेहतानी ने कहा कि यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता के जटिल क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आईआईएफटी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments