scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआईआईएफएल फाइनेंस डिबेंचर के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

आईआईएफएल फाइनेंस डिबेंचर के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

Text Size:

मुंबई, तीन जनवरी (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आईआईएफएल फाइनेंस ने मंगलवार को कहा कि वह सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी।

आईआईएफएल फाइनेंस ने एक बयान में कहा, इस निर्गम के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग व्यापार को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

सार्वजनिक निर्गम 6 जनवरी को खुलेगा और 18 जनवरी, 2023 को बंद होगा। पूर्ण अभिदान मिलने पर निर्गम को जल्द बंद करने का विकल्प रखा गया है।

फेयरफैक्स-समर्थित आईआईएफएल फाइनेंस 100 करोड़ रुपये का एनसीडी जारी करेगी। इसमें अधिक अभिदान मिलने पर 900 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बोली रखने का विकल्प रखा गया है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments