scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईएचसी ने सम्मान कैपिटल में 43 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद के लिए सीसीआई से अनुमति मांगी

आईएचसी ने सम्मान कैपिटल में 43 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद के लिए सीसीआई से अनुमति मांगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) अबू धाबी स्थित इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने सम्मान कैपिटल में 43.46 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई से अनुमति मांगी है।

आईएचसी एक अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 8,850 करोड़ रुपये) में उक्त 43 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी।

आईएचसी अपनी सहयोगी कंपनी एवेनिर इन्वेस्टमेंट आरएससी लिमिटेड के माध्यम से सम्मान कैपिटल में हिस्सेदारी खरीद रही है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को दिए गए एक नोटिस के अनुसार, ”प्रस्तावित सौदा अधिग्रहणकर्ता (एवेनिर इन्वेस्टमेंट आरएससी लिमिटेड) द्वारा लक्ष्य (सम्मान कैपिटल लिमिटेड) के कुछ शेयरों के अधिग्रहण से संबंधित है।”

दोनों पक्षों (एवेनिर और सम्मान कैपिटल) ने कहा कि प्रस्तावित लेनदेन से प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में कोई बदलाव नहीं आएगा या देश में प्रतिस्पर्धा पर कोई विशेष प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सम्मान कैपिटल, आरबीआई द्वारा पंजीकृत जमा न लेने वाली एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। पहले इसका नाम इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस था।

सम्मान कैपिटल ने बुधवार को कहा था कि उसके शेयरधारकों ने कंपनी में 43.46 प्रतिशत हिस्सेदारी एक अरब अमेरिकी डॉलर में बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments