scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईजीएल का शुद्ध मुनाफा तीसरी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 358.57 करोड़ रुपये

आईजीएल का शुद्ध मुनाफा तीसरी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 358.57 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) देश की सबसे बड़ी सिटी गैस वितरक कंपनी, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 358.57 करोड़ रुपये रहा। सीएनजी और ‘पाइप्ड कुकिंग गैस’ दोनों के मार्जिन और बिक्री में बढ़ोतरी ने कर्मचारी लागत के वित्तीय असर को कम कर दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में यह 285.82 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा, ‘‘आईजीएल ने पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले कुल बिक्री की मात्रा में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। औसत दैनिक बिक्री 91.1 लाख मानक घन मीटर प्रति दिन से बढ़कर पिछली तिमाही में 94.3 लाख मानक घन मीटर प्रति दिन हो गई।’’

नए श्रम कानून लागू होने की वजह से कंपनी को 28.29 करोड़ रुपये का नुकसान होने के बावजूद मुनाफा बढ़ा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments