scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआईडीएफसी म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण जनवरी अंत तक पूरा होने की संभावना

आईडीएफसी म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण जनवरी अंत तक पूरा होने की संभावना

Text Size:

कोलकाता, 22 जनवरी (भाषा) आईडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी का बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स की अगुवाई वाले गठजोड़ के हाथों अधिग्रहण इस महीने के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस सौदे में करीब 4,500 करोड़ रुपये का लेनदेन होने की संभावना है।

बंधन फाइनेंशियल की अगुवाई वाले गठजोड़ के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के बाद कंपनी और उसके म्यूचुअल फंड कारोबार को क्रमशः बंधन एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड एवं बंधन म्यूचुअल फंड का नाम देने का काम भी जनवरी में पूरा हो जाने की उम्मीद है।

गठजोड़ के इस शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘अधिग्रहण सौदे को अगले सप्ताह 4,500 करोड़ रुपये का भुगतान कर पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी नियामकीय मंजूरियां ली जा चुकी हैं।’

बाजार नियामक सेबी ने आईडीएफसी म्यूचुअल फंड के स्वामित्व में प्रस्तावित बदलाव पर अपनी अनापत्ति दे दी है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग ने भी अपनी मंजूरी दे दी है।

भाषा प्रेम प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments