scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआइडियाफोर्ज का शेयर कारोबार के पहले दिन 93 प्रतिशत चढ़ा

आइडियाफोर्ज का शेयर कारोबार के पहले दिन 93 प्रतिशत चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर शुक्रवार को 94 प्रतिशत के जोरदार उछाल के साथ सूचीबद्ध हुए लेकिन मुनाफावसूली हावी होने से इसके लाभ में कुछ कमी आई।

बीएसई में आइडियाफोर्ज का शेयर 1,305.10 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 94.21 प्रतिशत अधिक है। इसका निर्गम मूल्य 672 रुपये था।

कारोबार के दौरान यह 1,344 रुपये के ऊंचे स्तर पर भी पहुंच गया लेकिन मुनाफावसूली का जोर रहने से यह 1,295.50 अंक पर बंद हुआ। यह निर्गम मूल्य के मुकाबले 92.78 प्रतिशत अधिक है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी आइडियाफोर्ज का शेयर 1,300 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 93.45 प्रतिशत अधिक है। हालांकि कारोबार के अंत 1,297 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में पहले दिन इस कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,398.43 करोड़ रुपये रहा।

पिछले हफ्ते कंपनी के 567.24 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 106.05 गुना अभिदान मिला था। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 638-672 रुपये तय किया गया था।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments