scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआइडियाफोर्ज के शेयर 94 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध

आइडियाफोर्ज के शेयर 94 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर शुक्रवार को 94 प्रतिशत की तगड़ी बढ़त के साथ शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुए। इसका निर्गम मूल्य 672 रुपये था।

बीएसई में आइडियाफोर्ज का शेयर 1,305.10 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य के मुकाबल 94.21 प्रतिशत अधिक है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी यह शेयर 1,300 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 93.45 प्रतिशत अधिक है।

पिछले हफ्ते कंपनी के 567.24 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 106.05 गुना अभिदान मिला था। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 638-672 रुपये तय किया गया था।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments