scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइक्रा ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल एकोनॉमिक जोन लि. के परिदृश्य को नकारात्मक किया

इक्रा ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल एकोनॉमिक जोन लि. के परिदृश्य को नकारात्मक किया

Text Size:

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) साख तय करने वाली एजेंसी इक्रा ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल एकोनॉमिक जोन लि. के परिदृश्य को संशोधित कर नकारात्मक कर दिया है। उसने यह भी कहा कि वह समूह की प्रतिस्पर्धी दरों पर इक्विटी या बॉन्ड के जरिये घरेलू और वैश्विक बाजारों से कर्ज जुटाने की क्षमता पर नजर रखेगी।

इक्रा ने कहा कि अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी की रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेज गिरावट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड के जरिये जो राशि जुटायी गयी थी, उसके प्रतिफल में वृद्धि हुई है। इससे समूह की जो वित्तीय स्तर पर मजबूती थी, उसमें कमी आई है। इसको देखते हुए परिदृश्य में संशोधन किया गया है।

निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में अडाणी समूह पर कंपनियों के शेयरों में गड़बड़ी और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

हालांकि, समूह ने आरोपों को आधारहीन बताते हुए उसे पूरी तरह खारिज कर दिया।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि समूह की मजबूत वित्तीय स्थिति और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल एकोनॉमिक जोन लि. के कर्ज के बड़े हिस्से को लौटाने को लेकर जो ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ है, उसकी प्रमुख ताकत थी। उसके मजबूत पक्ष पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

इक्रा ने कहा कि समूह की इकाइयों पर विनियामक / कानूनी जांच का जोखिम है। और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल एकोनॉमिक जोन के कर्ज गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव पर नजर रखी जाएगी।

रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि कंपनी का कर्ज को लेकर स्थिति अभी भी मजबूत बनी हुई है। कंपनी ने जो अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड के जरिये 65 करोड़ डॉलर का कर्ज ले रखा है, उसे 2024-25 में लौटाना है।

भाषा रमण पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments