scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहुंदै ने 'टुसो' के नए संस्करण का अनावरण किया

हुंदै ने ‘टुसो’ के नए संस्करण का अनावरण किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया ने बुधवार को अपनी एसयूवी ‘टुसो’ के नए संस्करण का अनावरण किया है।

छह और आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला चौथी पीढ़ी का यह संस्करण पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधन विकल्पों में उपलब्ध है।

कंपनी की इस मॉडल को अगले महीने की शुरुआत में बाजार में उतारने की योजना है।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने कहा कि प्रीमियम एसयूवी खंड के साथ इस मॉडल को लाने का यह उचित समय है।

टुसो, 2021 में कंपनी के लिए सबसे अधिक बिकने वाला वाहन रही। दुनियाभर में इसके ग्राहकों की संख्या 70 लाख से अधिक हो चुकी है।

कंपनी ने पिछले साल वैश्विक स्तर पर इस एसयूवी की 4.85 लाख इकाइयां बेची थीं।

इस मॉडल को कंपनी के 125 शहरों में फैले 246 ‘सिग्नेचर’ केंद्रों के जरिये बेचा जाएगा।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments