scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहुंदै मोटर इंडिया की बिक्री जनवरी में 16 प्रतिशत बढ़ी

हुंदै मोटर इंडिया की बिक्री जनवरी में 16 प्रतिशत बढ़ी

Text Size:

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल बिक्री जनवरी में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 62,276 इकाई रही। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जनवरी, 2022 में कंपनी ने 53,427 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने कहा कि उसकी घरेलू बिक्री आलोच्य अवधि में 44,022 इकाई से बढ़कर बढ़कर 50,106 इकाई रही। इस दौरान उसका निर्यात भी 29.4 प्रतिशत बढ़कर 12,170 इकाई हो गया। पिछले साल इसी महीने में उसने 9,405 इकाइयों का निर्यात किया था।

एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘हमने कैलेंडर वर्ष 2023 के पहले महीने में दो अंक की उच्च वृद्धि दर्ज की है। हमारी एसयूवी – टूसों, क्रेटा, वेन्यू, अलकजार और कोना ने पिछले महीने 27,532 इकाइयों की बिक्री के साथ संबंधित क्षेत्रों में मजबूत बिक्री की रफ्तार को बनाए रखा।’’

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments