scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतघरेलू बाजार में नए एसयूवी उतारने की तैयारी में हुंदै

घरेलू बाजार में नए एसयूवी उतारने की तैयारी में हुंदै

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया (एचएमआई) भारतीय बाजार में नया स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) उतारने की तैयारी कर रही है।

बहरहाल, कंपनी घरेलू बाजार में एसयूवी श्रेणी में वेन्यू, क्रेटा, अल्कजार और टूसों जैसे मॉडल बेचती है।

एचएमआई के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने बयान में कहा कि हुंदै नए परिवहन अनुभवों को आगे बढ़ाने वाली कंपनियों में से एक है। हम एक बार फिर ग्राहकों के लिए नई एसयूवी लाने जा रहे हैं जो जल्द बाजार में उपलब्ध होगी।

हालांकि, कंपनी ने इंजन या वाहन के आकार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments