scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहैदराबाद जैव प्रौद्योगिकी, औषधि और चिकित्सा प्रौद्योगिकी नवाचार में तेजी से उभर रहा: रेड्डी

हैदराबाद जैव प्रौद्योगिकी, औषधि और चिकित्सा प्रौद्योगिकी नवाचार में तेजी से उभर रहा: रेड्डी

Text Size:

हैदराबाद, 24 अगस्त (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि हैदराबाद विनिर्माण से लेकर जैव प्रौद्योगिकी, औषधि और चिकित्सा प्रौद्योगिकी में नवाचार में तेजी से उभर रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार हैदराबाद में एआईजी अस्पताल में आयोजित ‘बायोडिजाइन इनोवेशन समिट’ में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि बायोडिजाइन तकनीक के जरिए चिकित्सीय उत्पादों में नवाचार के लिए राज्य सरकार शुरुआत से अंत तक पूरा सहयोग देगी।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद में उत्तम शैक्षिक संस्थान, कौशल विकास और उद्योग साझेदारी का एक अच्छा तालमेल है, जिसकी वजह से यहां बहुत कुशल लोग मौजूद हैं।

देश की चिकित्सा ज़रूरतों को पूरा करने के लिए स्वदेशी नवाचार का समर्थन करते हुए, उन्होंने कहा कि खोज करने वालों और शोधकर्ताओं को तेलंगाना के ऐतिहासिक चिकित्सा आंकड़ों तक पहुंच दी जाएगी, जबकि आंकड़ों की गोपनीयता का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

उन्होंने आगे, ‘‘हम आपको शैक्षणिक संस्थानों, शोध निकायों, नवाचार निकायों, यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी और बड़े निगमों से जोड़ेंगे।’’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments