scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहुडको की एक अरब डॉलर जुटाने के लिए वैश्विक विकास संस्थानों के साथ बातचीत

हुडको की एक अरब डॉलर जुटाने के लिए वैश्विक विकास संस्थानों के साथ बातचीत

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 नवंबर (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) एक अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) सहित बहुपक्षीय विकास बैंकों और संस्थानों के साथ बातचीत कर रही है।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस धनराशि से देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का वित्तपोषण किया जाएगा।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए केएफडब्ल्यू (जर्मनी के सरकारी स्वामित्व वाला विकास बैंक) के साथ बातचीत कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए एशियाई विकास बैंक जैसे बहुपक्षीय विकास बैंकों के साथ बातचीत कर रही है। इसके अलावा एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक से 20-30 करोड़ डॉलर के ऋण के लिए चर्चा जारी है।

कुलश्रेष्ठ ने आगे कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्त वर्ष के लिए लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर जुटाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि विदेशी वित्त पोषण से न केवल संसाधन जुटाने के स्रोत में विविधता लाएगी, बल्कि वित्त की लागत भी कम होगी।

कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कंपनी को सरकार ने 54 ईसी कैपिटल गेन बॉन्ड जारी करने के लिए अधिकृत किया है, और उसने वर्ष के दौरान अब तक 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे बेहतर लागत दक्षता हासिल करने में मदद मिलेगी।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments