scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएचएमएसआई ने गुजरात संयंत्र से अपनी मोटरसाइकिल ‘सीबी300एफ’ की आपूर्ति शुरू की

एचएमएसआई ने गुजरात संयंत्र से अपनी मोटरसाइकिल ‘सीबी300एफ’ की आपूर्ति शुरू की

Text Size:

अहमदाबाद, 22 अगस्त (भाषा) दोपहिया वाहन विनिर्माता होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने गुजरात के विठ्ठलपुर संयंत्र से अपनी नयी मोटरसाइकिल ‘सीबी300एफ’ की अखिल भारतीय स्तर पर आपूर्ति शुरू कर दी है।

इस दौरान एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अत्सुशी ओगाता और मुख्य उत्पादन अधिकारी एवं निदेशक ताकाहिरो होंडा समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कंपनी के अनुसार, सीबी300एफ का निर्माण मध्यम आकार की मोटरसाइकिलों के लिए एक ‘विशेष लाइन’ पर किया जाएगा जो घरेलू और निर्यात दोनों मांग को पूरा करेगी।

यह मोटरसाइकिल तीन रंगों समेत दो संस्करण में उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 2.25 लाख रुपये से शुरू होती है।

भाषा जतिन जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments