नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने उसके न्यूयॉर्क स्थित संयंत्र में आग लगने की शुक्रवार को जानकारी दी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
कंपनी का न्यूयॉर्क के ओस्वेगो स्थित संयंत्र उसकी अमेरिकी अनुषंगी कंपनी नोवेलिस का है। इस संयंत्र में इससे पहले 16 सितंबर को भी आग लग गई थी।
हिंडाल्को ने बीएसई को दी गई जानकारी में कहा, ‘‘ 20 नवंबर 2025 को सुबह करीब पौन नौ बजे (ईडीटी) न्यूयॉर्क के ओस्वेगो स्थित नोवेलिस संयंत्र में आग लगने की घटना हुई।’’
कंपनी ने कहा कि संयंत्र में काम करने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।
इसमें कहा गया कि स्थानीय अग्निशमन विभागों के कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है।
भाषा निहारिका
निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.