scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतहेक्सावेयर टेक का शेयर अपने निर्गम मूल्य से पांच प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध

हेक्सावेयर टेक का शेयर अपने निर्गम मूल्य से पांच प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल समूह समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 708 रुपये से पांच प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 3.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 731 रुपये पर शुरुआती की। बाद में यह 10.16 प्रतिशत चढ़कर 780 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर यह 5.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 745.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 46,127.06 करोड़ रुपये रहा।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन 2.66 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 8,750 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 674-708 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments