scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहेटिक इंडिया ने मध्यप्रदेश में 700 करोड़ रुपये के निवेश से नया कारखाना शुरू किया

हेटिक इंडिया ने मध्यप्रदेश में 700 करोड़ रुपये के निवेश से नया कारखाना शुरू किया

Text Size:

पीथमपुर (मध्यप्रदेश), 12 मार्च (भाषा) जर्मनी के फर्नीचर फिटिंग ब्रांड हेटिक (हेटिक) की भारतीय इकाई हेटिक इंडिया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने इंदौर के पास पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये के निवेश से अपना नया कारखाना शुरू किया है।

कंपनी ने कहा कि इस संयंत्र के साथ ही भारत में उसका कुल निवेश बढ़कर 2,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

हेटिक ग्रुप के सलाहकार बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आंद्रेयास हेटिक ने इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर पीथमपुर में कंपनी के नये संयंत्र का उद्घाटन किया। हेटिक ने इस मौके पर संवाददाताओं को बताया कि इस संयंत्र में 700 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

उन्होंने बताया,‘‘इस संयंत्र में क्वाड्रो अंडरमाउंट रनर नाम के पुर्जे के 50 लाख सेट हर साल बनाए जा सकते हैं। संयंत्र के जरिये भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों को इस पुर्जे की आपूर्ति की जाएगी।’’

हेटिक ने बताया कि हेटिक इंडिया ने देश में अब तक कुल 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और पीथमपुर के अलावा गुजरात के वडोदरा में भी कंपनी के कारखाने चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। हेटिक ने कहा,‘‘भारतीय बाजार तेजी से वृद्धि कर रहा है। भारत में युवा आबादी दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा है। भारतीय नागरिकों की आय बढ़ रही है।’’

हेटिक इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि पीथमपुर में 25,700 वर्ग मीटर में फैला कंपनी का नया संयंत्र अत्याधुनिक क्वाड्रो अंडरमाउंट रनर का निर्माण करेगा। इन पुर्जों को ड्रॉअर के नीचे स्थापित किया जाता है और इनका इस्तेमाल महंगे फर्नीचर व मॉड्यूलर रसोई में व्यापक रूप से किया जाता है।

भाषा हर्ष शफीक अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments