scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में एक साल में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि नहीं होगी

वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में एक साल में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि नहीं होगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में एक साल में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि नहीं करें।

बीमा क्षेत्र के नियामक ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उसके संज्ञान में आया है कि कुछ स्वास्थ्य बीमा उत्पादों में वरिष्ठ नागरिकों (60 साल और अधिक) के बीमा प्रीमियम दरों में काफी बड़ी वृद्धि की गई है।

इरडा ने एक परिपत्र में सभी साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में एक साल में 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी नहीं करें।

भाषा अजय अजय अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments