कोलकाता, 20 अगस्त (भाषा) एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (एमएफ) ने 28 फरवरी से 17 अगस्त के बीच गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) में अपनी 2.12 प्रतिशत हिस्सेदारी कम की है।
एमएफ ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि 28 फरवरी को जीआरएसई में उसकी 7.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और 17 अगस्त को यह घटकर 5.28 प्रतिशत रह गई।
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड एक म्यूचुअल फंड (एमएफ) योजना है जिसकी जीआरएसई में हिस्सेदारी है। 30 जून तक इसकी कंपनी में 6.04 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
दूसरी ओर 30 जून 2023 तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जीआरएसई में 3.11 प्रतिशत हिस्सेदारी और सरकार की 74.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
भाषा निहारिका अनुराग
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
