scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएचडीएफसी समर्थित रेलॉय को चालू वित्त वर्ष में 75 प्रतिशत राजस्व वृद्धि की उम्मीद

एचडीएफसी समर्थित रेलॉय को चालू वित्त वर्ष में 75 प्रतिशत राजस्व वृद्धि की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) एचडीएफसी कैपिटल समर्थित प्रौद्योगिकी आधारित प्रॉपर्टी स्टार्टअप रेलॉय को उम्मीद है कि आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण चालू वित्त वर्ष में उसका राजस्व 75 प्रतिशत बढ़कर 50 करोड़ रुपये हो जाएगा।

रेलॉय के अनुसार यह वृद्धि हाउसिंग प्रॉपर्टी की मजबूत मांग के कारण संभव होगी।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 60 प्रतिशत वृद्धि के साथ 28.5 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

रेलॉय के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अखिल सराफ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हमें चालू वित्त वर्ष में 45-50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।”

रिलॉय बिल्डरों की तरफ से ग्राहक और प्रॉपर्टी ब्रोकरों का प्रबंधन करती है। इसके लिए एक खास मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी रेफरल बिक्री पर मामूली कमीशन प्राप्त करती है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments