नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़कर 376.1 करोड़ रुपये रहा है।
एचडीएफसी एएमसी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही में 343.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी की कुल आय भी आलोच्य तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 637.8 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह 580.9 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 का शुद्ध लाभ दो प्रतिशत बढ़कर 1,423.9 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान उसकी कुल आय भी सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 2,482.6 करोड़ रुपये रही।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.