नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसे ओडिशा में आदित्य एल्युमीनियम स्मेल्टर विस्तार परियोजना के तहत पॉट शेल और सुपरस्ट्रक्चर के निर्माण, आपूर्ति और स्थापना के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से 204 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह परियोजना हिंडाल्को की अपनी एल्युमीनियम गलाने की क्षमता को 2,00,000 टन प्रति वर्ष बढ़ाने की बड़े पैमाने की पहल का प्रमुख हिस्सा है।
एचसीसी ने कहा कि कंपनी की उन्नत निर्माण विशेषज्ञता और निष्पादन क्षमताएं इस जटिल, बड़े पैमाने की औद्योगिक परियोजना को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने में सहायक होंगी।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.