scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबॉश लिमिटेड के नये प्रबंध निदेशक बनें गुरुप्रसाद मुदलापुर

बॉश लिमिटेड के नये प्रबंध निदेशक बनें गुरुप्रसाद मुदलापुर

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) वाहन कलपुर्जा कंपनी बॉश लिमिटेड ने गुरुप्रसाद मुदलापुर को अपना प्रबंध निदेशक और बॉश ग्रुप इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की। उनकी नियुक्ति एक जुलाई, 2023 से प्रभावी होगी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वह सौमित्र भट्टाचार्य की जगह लेंगे। भट्टाचार्य, बॉश इंडिया के साथ 28 साल से जुड़े हुए हैं। वह 30 जून, 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि एक जुलाई, 2023 से संदीप नेलमंगला को बॉश लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया जाएगा। नेलमंगला, वर्तमान में बॉश लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक और बॉश इंडिया में परिवहन समाधान के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।

इसमें कहा गया है कि मुदलापुर कंपनी के रणनीतिक विकास और कारोबार के समग्र प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार होंगे। साथ ही, वह बॉश लिमिटेड के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी भी बने रहेंगे।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments