नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वरसीड की कीमत 60 रुपये की तेजी के साथ 5,804 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जनवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 60 रुपये या 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,804 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। इसमें 51,880 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
