scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत चार रुपये की तेजी के साथ 6,023 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत चार रुपये या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,023 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। इसमें 36,285 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments