scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 40 रुपये की तेजी के साथ 5,760 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 40 रुपये या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,760 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। इसमें 59,395 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments