scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग में तेजी से ग्वार सीड की वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग में तेजी से ग्वार सीड की वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के बीच वायदा कारोबार में ग्वार सीड की कीमत मंगलवार को एक रुपये की बढ़त के साथ 5,366 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च में आपूर्ति वाले ग्वार सीड अनुबंध की कीमत एक रुपये या 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,366 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 64,685 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार, सटोरियों द्वारा अपने सौदे बढ़ाने, हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से कम आपूर्ति के कारण मुख्य रूप से ग्वार सीड की कीमतों में तेजी आई।

भाषा

अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments