scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा कारोबार में मजबूत मांग से ग्वार गम का भाव चढ़ा

वायदा कारोबार में मजबूत मांग से ग्वार गम का भाव चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारगम की कीमत आठ रुपये की तेजी के साथ 10,353 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में ग्वार गम के अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव आठ रुपये या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,353 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इसमें 2,030 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत भौतिक बाजार रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदे बढ़ा दिए, जिससे ग्वार गम की कीमतों में तेजी आई।

भाषा

अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments