scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत मांग से ग्वारगम के वायदा भाव में तेजी

मजबूत मांग से ग्वारगम के वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 81 रुपये चढ़कर 10,694 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में ग्वारगम के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 81 रुपये यानी 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,694 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें कुल 55,970 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ा दिए जिससे ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments